कायमगंज: नवाबगंज क्षेत्र में खाद-बीज दुकानों पर कृषि विभाग की कार्रवाई, दो लाइसेंस निलंबित और एक निरस्त
जिले में खाद-बीज की दुकानों पर अनियमितताओं के खिलाफ कृषि विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है।नवाबगंज क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने खाद और बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर छह दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। वहीं,दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए और एक दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया