इटाढ़ी: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पंडाल के पास 3 वर्षीय बच्चे से अप्राकृतिक यौनचार, आरोपी गिरफ्तार
Itarhi, Buxar | Oct 18, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडाल के पास 3 वर्ष के मासूम बच्चे के साथ यौन अपराध का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही 30 वर्षीय सूरज चौबे ने बच्चे को बहला-फुसलाकर पंडाल से करीब 100 मीटर दूर धान के खेत में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।