सिंगरौली: चितरंगी सीईओ ने स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर कर्मचारियों एवं नागरिकों को दिलाई शपथ
लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर किया जा रहा स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर चितरंगी जनपद पंचायत सीईओ हरिश्चंद्र द्विवेदी द्वारा कार्यालय जनपद पंचायत के प्रांगण में लोगों को शपथ दिलाई गई।मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि माह अप्रैल में दिनांक 19 को होने वाले लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए इलेक्शन कमीशन के मंशानुसार शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु शपथ दिलाई गई।