सिंगरौली: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पुलिस ने 15 लोगों के विरुद्ध अलग-अलग प्रकरणों में की कार्रवाई
चौकी प्रभारी जयंत उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव ने 15 लोगो को खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की है। 9 लोगों शंकर कश्यप, लाला कोल,धंजय स्वीपर,शिवकुमार पनिका,नूर आलम अंसारी, सुरेश कोल, राजा स्वीपर, रत्नेश राय,शेषनारायण शर्मा को गिरफ्तार कर 151 के तहत एसडीएम कोर्ट पेश किया गया। वहीं जिला बदर आरोपी अरविंद विश्वकर्मा को जिले की सीमा से बाहर उ०प्र० के सोनभड जिले में छोड़ा गया है। जुआ खेलने की सूचना पर टैक्सी स्टैण्ड में तीन लोग राज स्वीपर, सुनील पाल और बलदाऊ को जुआ खेलते पकड़ा गया। एवं दो अन्य पर कार्रवाई की गई है ।