सिंगरौली: लोकसभा चुनाव को लेकर विंध्यनगर स्थित सूर्य भवन में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकारियों के बीच हुई बॉर्डर मीटिंग
पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराए जाने के उद्देश्य से जिले में प्रभावी कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एवं अवैधानिक व्यक्तियों पर सतत निगाह, अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के क्रय विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हेतु तथा स्थाई फरार वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटी को अधिक से अधिक तामील सुनिश्चित करते हुए बॉर्डर के अपराधियों की जानकारियां आदान-प्रदान करने हेतु थाना विन्ध्यनगर क्षेत्र अंतर्गत सूर्या भवन एनटीपीसी कैंपस में बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गई।