सिंगरौली: ग्राम बगदरा कला में कुछ लोगों ने दिनदहाड़े एक गाड़ी को रोककर लूटे ₹90 हजार व की मारपीट, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
बगदरा कला मुख्य मार्ग पर पिता का इलाज कराने वाराणसी जा रहे पीड़ित परिजनों से कुछ लोगों ने बेरहमी के साथ मारपीट की है हालाँकि पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। साथ ही साथ ₹90000 लूटने का भी आरोप लगा है।पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 3 बजे ग्राम बगदरा कला में प्रिंस गुप्ता अपने मोटर साइकिल से मेरी खड़ी गाड़ी में धक्का मारा और गाली गलौच और अपने दोस्तों के साथ मिलकर मार पीट करने लगा। जिसको लेकर फरियादी द्वारा आज कलेक्टर सिंगरौली और सिंगरौली एसपी को आवेदन दिया गया है। जिसमे एसपी द्वारा कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।