सिंगरौली: सिलफ गांव में घर से 200 मीटर दूर एक एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
बरगवाँ थाना क्षेत्र के सिलफ गाँव में मनीष उर्फ़ गोलू विश्वकर्मा पिता संजीवन लाल विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष ने अज्ञात कारणों से घर से 200 मीटर दूर स्थित एक पेड़ की डाली में फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर लिया है। सूचना पर पहुंची बरगवाँ पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर मर्ग कायम कर पंचनामा तैयार करते हुए पीएम के लिए शव अस्पताल भेज दिया और इस पूरे मामले पर छानबीन शुरू कर दी है।