कोल: लुईजा चर्च में पहलगाम घटना के विरोध में सर्वधर्म प्रार्थना की गई, कैंडल जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति मांगी
Koil, Aligarh | Apr 30, 2025 लुईजा चर्च में पहलगाम घटना के विरोध में सर्वधर्म प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस सर्व धर्म प्रार्थना में समस्त धर्मों के धर्मगुरु व लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने देशभक्ति के गाने गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कैंडल जलाकर पहलगाम घटना में मृतकों की आत्मा की शांति मांगते हुए श्रद्धांजलि दी है।