कोल: अंबेडकर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किया प्रदर्शन, सपा नेता पर बाबा साहब के अपमान का आरोप
Koil, Aligarh | Apr 30, 2025 अलीगढ़ में भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सपा नेता पर डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की तुलना डॉ भीमराव अंबेडकर से कर रहे हैं। उन्होंने इसको बाबा साहब का अपमान बताते हुए अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की है।