कोल: कौड़ियागंज मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, एक घायल
Koil, Aligarh | Apr 30, 2025 कौड़ियागंज मोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल है। 18 वर्षीय कन्हैयालाल आतिशबाजी चलाने का काम करता था। आज सुबह कन्हैयालाल अपने एक साथी रंजीत के साथ कासगंज से आतिशबाजी चलाकर गांव की ओर बाइक से लौट रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।