कोल: अलीगढ़ में SBSP को लगा बड़ा झटका, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सहित 127 लोगों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
Koil, Aligarh | Apr 30, 2025 अलीगढ़ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में बड़ा राजनीतिक भूचाल देखने को मिला है। पार्टी के अलीगढ़ के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फराज रिज़वी सहित उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के 127 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे की वजह वक़्फ़ संशोधन बिल और दरगाह पर झंडा फहराना है।