कोल: धौराई में मायके गई महिला 3 बच्चों सहित हुई गायब, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत
Koil, Aligarh | Apr 30, 2025 धौराई में मायके गई महिला 3 बच्चों सहित अचानक गायब हो गई। पत्नी और बच्चों के गायब होने से परेशान व्यक्ति ने मंगलवार रात्रि थाना अकराबाद में लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया की सोमवार सुबह उनकी पत्नी तीन बच्चों को लेकर अपने मायके जाने की कहकर निकली थी। देर शाम तक उनकी पत्नी ना तो मायके पहुंची और ना ही अपने घर वापस आई है।