जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन आज समाहरणालय परिसर में जिला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिले के दूर-दराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने उपायुक्त से प्रत्यक्ष मुलाकात कर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत कीं।