गुमला जिला के पालकोट प्रखंड क्षेत्र के खारवाडीह गांव की रहने वाली सुष्मिता कुमारी नामक एक महिला लकड़ी के चूल्हा में खाना बनाने के दौरान साड़ी में आग पकड़ लेने की वजह से शनिवार को सुबह झुलस गई।जिसके बाद उसे इलाज के लिए परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट लेकर पहुंचे,जहां प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।