सिंगरौली: विधायक और कलेक्टर ने एसडीएम और तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया
27 दिसम्बर साम 5 बजे सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह एवं कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा एसडीएम कार्यालय सिंगरौली का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विधायक एवं कलेक्टर के द्वारा एसडीएम कोर्ट के सौदर्यीकरण कार्य का अवलोकन करने के साथ ही तहसील कार्यालय में स्थित खुटार सर्किल कोर्ट का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया गया