सिंगरौली: अमलोरी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का हुआ शुभारंभ
आज 27 दिसम्बर साम 6 बजे अमलोरी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इस केंद्र पर दवाएं बाजार दर से 50% से 90% तक कम दामों पर उपलब्ध होंगी, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। यह केंद्र क्षेत्रीय महाप्रबंधक आलोक कुमार के मार्गदर्शन और ऑफिसर नागेंद्र यादव तथा क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी बी. कुजुर के निर्देशानुसार शुरू हुआ।