सिंगरौली: हर जरूरतमंद तक योजनाएँ पहुँचाना भाजपा का लक्ष्य: प्रदेश प्रवक्ता शिवम शुक्ला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने शुक्रवार शाम को इंडियन काफी हाउस वैढ़न में पत्रकारों से मुखातिब होते हुये सिंगरौली जिले की समस्याओं तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमो के बारे में पत्रकारों को बताया। श्री शुक्ला ने कहा कि केन्द्र व राज्य की सरकार आम आदमी के जीवन में उत्तरोत्तर सुधार के लिए प्रयासरत है।