निज़ामाबाद: सठियांव बाजार समेत अन्य जगह विभिन्न प्रतिष्ठानों, दुकानों, ढाबा, गैराज पर छापा मारकर कुल 10 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त
बुधवार को थाना एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के थाना क्षेत्र मुबारकपुर के मुबारकपुर कस्बा, सठियांव बाजार समेत अन्य क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों, ढाबों, ऑटो मोबाइल की दुकानों, गैराजों पर छापा मारा गया। उक्त अभियान में कुल 10 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। मौके पर मुक्त कराने के बाद परिजन को सौंपा।