मंझनपुर: सराय अकिल मंझनपुर रोड पर निकट कर्बला ग्राम सभा पिंडरा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत
कौशांबी जिले के करारी कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है। वहीं शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।