कानपुर: "पहले हमको समझिए साहब, फिर लगाइए दुकान" दुकानदार की गुहार का वीडियो वायरल!
फूलबाग स्थित बमबम सैंडविच दुकान पर दरोगा और दुकानदार के बीच हुई तीखी नोकझोंक का पूरा वीडियो सामने आया है।
वीडियो में दुकानदार पुलिसकर्मी से कहता सुनाई दे रहा है कि पहले उसकी बात समझी जाए, फिर दुकान लगाने को लेकर कार्रवाई की जाए। दुकानदार ने चौकी प्रभारी विनोद जायसवाल पर रुपये मांगने और परेशान करने के आरोप भी लगाए हैं।
वहीं, पुलिस का दावा है कि दुकान पर शराब पिलाई जा रही थी। दुकानदार ने इस दावे पर भी सवाल उठाए हैं।
मामले को लेकर दुकानदार पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत पत्र लेकर पहुंचा। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ACP कोतवाली अमित कुमार पांडेय ने जांच के आदेश दिए हैं।
फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों की जांच जारी है।
📍 Ground Zero News | कानपुर
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #Phoolbagh #BamBamSandwich KanpurPolice ViralVideo PoliceInvestigation UttarPradeshNews BreakingNews
Mathura, Mathura | Nov 24, 2026