काराकाट: कच्छवां पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांवों में 800 लीटर लहन किया नष्ट
कच्छवां थाना पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस ने दनवार और बेलारी गांव में छापेमारी कर करीब 800 लीटर कच्ची शराब का लहन नष्ट किया। साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी तोड़ दिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार और पीएसआई दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।