काराकाट मुख्यालय गोडारी स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को 2 बजे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) मोहम्मद कलीमुद्दीन के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला भर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, शिक्षकों और अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कस्तूरबा आवासीय विद्यालय जयश्री की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से हुआ।