बरौनी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के सोने के जेवरात और कीमती सामान लेकर फरार
बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद वार्ड संख्या 07 स्थित पश्चिम मोहल्ले में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिया।
बताया जाता है कि डॉ. मोनू कुमार अपने परिवार के साथ 10 दिनों के लिए बेंगलुरु गए हुए थे। मंगलवार देर रात घर लौटने पर चोरी की घटना का खुलासा हुआ। घर के पीछे का दरवाजा और वेंटिलेटर टूटा हुआ था, जबकि कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित के मुताबिक, घर में दो शादियां होनी थीं, जिसको लेकर सोने के कीमती जेवरात खरीदकर रखे गए थे। चोर सभी जेवरात और महंगे सामान लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही फुलवड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
SB Live Bihar #BreakingNews #CrimeNews #crime #Begusarai #bihar #hindinewschannel