बरौनी प्रखंड के बरौनी थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर शुक्रवार को दोपहर बाद से शुरू हुआ भीषण जाम देर रात तक जारी रहा, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं
मुकेश कुमार बीहट
जीरोमाइल से लेकर तेघरा के आगे तक जाम भयंकर रहा और राहगीरों व यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम की शुरुआतः शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे के आसपास एनएच-28 पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लगना शुरू हुआ, जो देखते ही देखते भयंकर रूप ले बैठा।
प्रशासनिक सक्रियताः जाम की गंभीरता को देखते हुए जाम छुड़ाने के लिए अनुमंडल-2 एसडीपीओ कुमारी शक्ति मौके पर पहुंचीं। उनके साथ बरौनी थाना, जीरोमाइल सहायक थाना और डायल-112 की टीम भी मुस्तैदी से मौजूद रही।
आवागमन सामान्यः पुलिस और प्रशासनिक टीम की कड़ी मशक्कत के बाद रात्रि 11:00 बजे के बाद लोगों को जाम सेनिजात मिल सकी और एनएच-28 पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो गया।
प्रशासनिक अपीलः एनएच-28 पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए कतारबद्ध चलने की अपील की गई है।