फिरोज़ाबाद: डीएम साहब, जलेसर रोड पर शनिदेव मंदिर के पास सरकारी गली से हटवाएं 8 फुट कब्जा, पीड़ितों ने दिया शिकायती पत्र
शहर के नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 12 जलेसर रोड, शनिदेव मंदिर के पास एक डवलपर्स द्वारा सरकारी गली पर आठ फुट कब्जा कर रखा है जिसका विरोध क्षेत्रीयजन लगभग दो माह से कर रहे हैं। सदर तहसील आदि में शिकायत की गई, परंतु आरोप है लेखपाल ने झूठा गवाह आदि लिखवा कर झूठी रिपोर्ट लगवा दी जब उस पर आपत्ति दर्ज करायी तो पुनः पैमाइश हुई परंतु अभी तक कब्जा नहीं हटवाया गया है।