फिरोज़ाबाद: सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से खुली पोल, थाना दक्षिण पुलिस ने दबोचा तमंचा लहराने वाला युवक
थाना दक्षिण पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वायरल हुई एक युवक की फोटो का तत्काल संज्ञान लेते हुए तेज़ कार्रवाई कर आरोपी को सोमवार सुबह 11 बजे क़रीबन गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह में नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस ने पकड़े गए युवक के पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।