फिरोज़ाबाद: लाइनपार थाना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
थाना लाइनपार पुलिस ने सोमवार दोपहर दो बजे क़रीबन नकटपुरा अंडरपास से विशाल यादव पुत्र सतीश बाबू निवासी वासदेवपुर को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।