फिरोज़ाबाद: जिला अस्पताल के सर्विस रोड और सुभाष चौराहे पर यातायात पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
फ़िरोज़ाबाद के सुभाष चौराहे और जिला अस्पताल के सर्विस रोड पर जाम की समस्या को लेकर यातायात पुलिस नें अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। इस दौरान पुलिस नें जिला अस्पताल के सर्विस रोड पर अबैध रूप से खड़े कई वाहनों के चालान काटे और सड़क के किनारे लगे ठेल दुकानदारो को सुभाष चौराहे कल तक हटाने का चेताबनी दी है। उसके बाद कड़ी कार्यवाही की जाएगी।