मसूरी की राजनीति में उबाल! रजत अग्रवाल और अनुज गुप्ता के बीच हाथापाई, झड़प के बाद सुनिए दोनों के बयान!
जॉर्ज एवरेस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। काले झंडे दिखाने से शुरू हुआ विवाद मारपीट और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।
भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए। वहीं अनुज गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर माहौल बिगाड़ने और धक्का-मुक्की शुरू करने का आरोप लगाया।
आखिर झड़प के बाद दोनों नेताओं ने क्या कहा? सुनिए दोनों का पक्ष और जानिए पूरे विवाद की कहानी।
#Mussoorie #UttarakhandNews #BJP #Congress #RajatAgarwal AnujGupta GeorgeEverest PoliticalNews MussoorieNews UdayUttarakhandNews