देहरादून मोहब्बेवाला क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। इस दुर्घटना में एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिसकर्मियों ने मलबे में फंसे एक मासूम बच्चे को बेहद सूझबूझ और सावधानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के तुरंत बाद बिना समय गंवाए पुलिस के जवानों ने बच्चे को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसे समय पर आवश्यक चिकित्सा उपचार मिल सका। पुलिस बल की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।