मसूरी में भाजपा-कांग्रेस के बीच जमकर बवाल! लात-घूंसे चले, मंडल अध्यक्ष और पूर्व पालिकाध्यक्ष भी आमने-सामने!
जॉर्ज एवरेस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के धरना प्रदर्शन के दौरान काले झंडे दिखाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को स्थिति संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता के बीच भी तीखी झड़प और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप।
जॉर्ज एवरेस्ट के मुद्दे पर सड़क पर उतरी सियासत, अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज!
#Mussoorie #UttarakhandNews #BJP #Congress #GeorgeEverest GaneshGodiyal MussoorieNews PoliticalClash UdayUttarakhandNews