मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट पर हंगामा: काले झंडे दिखाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े।
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जॉर्ज एवरेस्ट पर एक धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भारी हंगामा और तीखी झड़प हो गई। मामला उस समय गरमाया जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को काले झंडे दिखाए गए। इससे आक्रोशित होकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी व टकराव हुआ। इस घटना के बाद नाराज भाजपा कार्यकर्ता स्थल पर ही धरने पर बैठ गए हैं, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।