आईएएस समीर ने संभाली जालौन की कमान, कलेक्ट्रेट पहुंचकर लिया पदभार
जालौन जनपद के नवागत जिलाधिकारी आईएएस समीर ने शनिवार को जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया।
कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद नवागत डीएम ने राजकीय कोषागार में विधिवत प्रभार संभाला और इसके बाद अधिकारियों के साथ पहली बैठक कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी ली।
अब नए जिलाधिकारी के सामने जिले में भ्रष्टाचार, जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं में अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की बड़ी चुनौती होगी। जनता की नजर इस बात पर रहेगी कि नवागत डीएम की कार्यशैली से आम लोगों को कितना राहत मिलती है और शिकायतों पर कितनी तेजी से कार्रवाई होती है।
सबसे बड़ा सवाल—क्या नवागत डीएम के कार्यकाल में जालौन में भ्रष्टाचारियों पर लगेगी लगाम?
आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
#BreakingNews #Jalaun #JalaunDM #IASSameer #JalaunNews #Orai #Kalpi #JalaunPolice #DMJalaun #Bundelkhand #UttarPradesh #भ्रष्टाचार #जनसमस्या #जालौन
Kalpi, Jalaun | Sep 12, 2026