टीकमगढ़: मोटे के मोहल्ले में तलवार और लाठी से दो लोगों के साथ की गई मारपीट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
शहर के मोटे के मोहल्ले में दो लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हादसे में दो लोगों को गंभीर चोट आई है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मारपीट की घटना मोटे के मोहल्ले के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस ने पाँच लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।