टीकमगढ़: जनकपुर गाव में कुएँ में गिरकर एक महिला गंभीर रूप से हुई घायल,जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
जनकपुर गांव में एक महिला कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।बताया गया कि महिला अपने खेत पर कुए से पानी निकाल रही थी,तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएँ में गिरकर घायल हो गई। घटना का पता जैसे ही परिजनों को लगा,तब परिजनों ने महिला को कुएं से बाहर निकाला और महिला को जिला अस्पताल लाया गया,जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार कियाजा रहा है।