टीकमगढ़: बरीघाट फिल्टर प्लांट में घटा जलस्तर,शहर में दो दिन के अंतराल से होने लगी नलों की सप्लाई,टीकमगढ़ कलेक्टर ने लिखा ललितपुर कलेक्टर को पत्र
बारीघाट फिल्टर प्लांट में जामनी नदी का जलस्तर घट गया है,जिसके चलते शहर की 27 वार्डो में जल संकट की स्थिति छाने लगी है।नगर पालिका ने अब एक दिन की बजाय दो दिन के अंतराल से पानी की सप्लाई शुरू कर दी है। टीकमगढ़ कलेक्टर ने पत्र के माध्यम से ललितपुर कलेक्टर से जामनी नदी में पानी छोड़े जाने की मांग की है।