टीकमगढ़: कुमेदान मौहल्ला में एक महिला के साथ उसके बेटे ने की मारपीट, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला
टीकमगढ़ कुमेदान मौहल्ला में एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।बताया गया कि महिला अपने घर में थी,तभी महिला का बेटा महिला से पैसे माँगने लगा,जब महिला ने पैसे देने से मना कर दिया,तब उसके बेटे ने महिला के साथ मारपीट कर दी।घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की गई,पुलिस ने महिला के एमएलसी कराई और फिर मामला दर्ज किया है।