टीकमगढ़: लक्ष्मणपुरा गांव में छत से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल,जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
लक्ष्मणपुरा गांव में छत से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि व्यक्ति अपने घर की छत पर था तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया,जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद तुरंत परिजन व्यक्ति को निजी वाहन से टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए,जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है।