टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले में ज्यादातर आंगनबाड़ी केंद्रों तक नहीं पहुची बिजली,बच्चे गर्मी में बैठने को मजबूर
टीकमगढ़ जिले में नौतपा शुरू होते ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। भीषण गर्मी के बीच जिले के ज्यादातर आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली की व्यवस्था नहीं है।आज कई आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चे गर्मी में बैठे नजर आए हैं। इस तपती गर्मी में यह बच्चे बगैर कूलर पंखे के बैठ रहे हैं,क्योंकि इन आंगनवाड़ी सेंटरों पर लाइट ही नहीं है।