खानपुर: खानपुर कस्बे में नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कल सोमवार को नगर पालिका में होगा मतदान
खानपुर कस्बे में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कल सोमवार को नगर पालिका में मतदान होगा। खंड अधिकारी खानपुर रजत कुमार विजयवर्गीय ने आज रविवार को सुबह 10:00 बजे के लगभग बताया कि उक्त चुनाव के लिए निर्वाचित सदस्यों का 21 सितंबर सोमवार को कल कार्यालय नगर पालिका खानपुर में मतदान होगा मतदान प्रातः10:00 बजे से मध्यान्ह 2:00 बजे तक आयोजित होगा ।