टीकमगढ़: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव टीकमगढ़ दौरे पर पहुंचे, जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे टीकमगढ़ पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे। सीएम ने टीकमगढ़ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय भवन में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टर चैंबर, लैब के ब्लड सैंपल सेंटर, ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य स्थलों का जायजा लिया। जहां मरीजों से मुलाकात कर उनके परिजनों से उनका हाल जाना।