अशोक नगर: अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर दुर्ग-अजमेर ट्रेन में बुजुर्ग की मौत से हड़कंप, पहचान अब तक अज्ञात
अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर दुर्ग-अजमेर ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बुधवार की सुबह 6 बजे जनरल कोच में बाथरूम के पास करीब 50 वर्षीय बुजुर्ग यात्री का शव मिला। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतारा। तलाशी में मृतक के पास कोई टिकट या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं।