खींवसर: खींवसर में पानी सप्लाई का वॉल टूटा, पेयजल आपूर्ति हुई बाधित
खींवसर में 220 केवी जीएसएस के सामने पानी का वॉल टूटा हुआ होने के चलते पानी की आपूर्ति बाधित है, इसे लेकर ग्रामीण जलदाय विभाग को सूचना भी दे चुके हैं,लेकिन वॉल को ठीक नहीं किया गया। इस कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी है और पेयजल आपूर्ति नहीं होने से भारी परेशानी होगी।