खींवसर: खींवसर के कुड़छी गांव से लापता 10 वर्षीय बालक की पुलिस कर रही है तलाश
खींवसर के कुड़छी गांव से एक दस वर्षीय बालक लापता हो गया। बालक पोकरराम की तलाश के लिए परिजनों ने सूचना देने की अपील की है और पुलिस भी बालक की तलाश मॆं जुट गई है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सोशल मीडिया पर भी बालक का फोटो डालकर जानकारी मिलने पर परिजनों व पुलिस को सूचना देने की अपील की है।