खींवसर: पांचलासिद्धा में जसनाथजी संप्रदाय के जागरण में किया गया अग्निनृत्य
खींवसर के पांचला सिद्धा में गुरुवार रात्रि को जसनाथी संप्रदाय का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस धार्मिक कार्यक्रम में अग्नि नृत्य किया गया करीब 500 वर्षों पुरानी यह परंपरा है,जिसके तहत धार्मिक आयोजन के दौरान अग्नि नृत्य किया जाता है। गुरुवार रात्रि करीब 11:30 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होता रहा।