दमोह: लोकू में सूने घर से 30-40 लाख के सोना-चांदी व नगदी की चोरी, फिंगर प्रिंट टीम मौके पर कर रही जांच
Damoh, Damoh | Aug 17, 2026 दमोह के कोतवाली क्षेत्र मां गंज वार्ड-5 लोकू में लोको पायलट हृदय दत्त चतुर्वेदी के सूने घर में चोरी हो गई। परिवार के पथरिया बाईपास जाने पर बेटे अनिकेत ने चोरी की सूचना दी। रविवार रात 10 बजे सीएसपी एचआर पांडे और टीआई मनीष कुमार फिंगरप्रिंट टीम के साथ पहुंचे। पीड़ितों के अनुसार 5.50 लाख नगद, 10-15 तोला जेवर समेत 30-40 लाख का माल गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया।