चौपारण: विद्यालय में महिला शिक्षिका की मांग पर मुखिया ने सौंपा मांग पत्र
ग्राम पंचायत पांडेयबारा की मुखिया श्रीमती रेखा देवी ने राजकीयकृत माध्यमिक उच्च विद्यालय पांडेयबारा का भ्रमण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं विद्यार्थियों की समस्याओं का जायजा लिया। विद्यालय में महिला शिक्षिका की आवश्यकता को देखते हुए मुखिया ने जिला शिक्षा अधीक्षक, हजारीबाग के नाम प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह के माध्यम से मांग पत्र सौं