कर्वी: डीएम और एसपी ने यातायात भीड़ को देखते हुए बेड़ी पुलिया से कर्वी तक यातायात संचालन का किया आकस्मिक निरीक्षण
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने महाकुंभ प्रयागराज 2025 मेले में लगातार यातायात भीड़ को देखते हुए जनपद के बेड़ी पुलिया से कर्वी तक आतायात को सुचारू रूप से संचालन के लिए आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिए एवं मेले में लगे सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि किसी प्रकार की समस्या श्रद्धालुओं को नहीं होनी चाहिए