कर्वी: पुलिस अधीक्षक ने महाकुंभ के दृष्टिगत मुर्का बॉर्डर और होल्डिंग एरिया का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
प्रयागराज महाकुंभ आगामी स्नान महाशिवरात्रि की दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने बुधवार की शाम 7:30 बजे अंतर्जनपदीय बेरियर मुर्का बॉर्डर का निरीक्षण किया है।और ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को सावधानी पूर्वक चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपातकालीन स्थिति में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने हेतु भी बताया गया है।