कर्वी: झांसी प्रयागराज मुख्य सड़क में बरगढ़ के मुर्का के पास चालक की नींद आने से कार पेड़ से टकराई, 5 श्रद्धालु घायल
झांसी मिर्जापुर मुख्य सड़क में बरगढ़ के मुर्का के पास गुरुवार की सुबह 5:30 बजे चालक को नींद आने पर कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें चालक सहित पांच श्रद्धालु घायल हो गए। शंकर लाल निवासी राजस्थान अपनी पत्नी, बहू और बेटे के साथ प्रयागराज जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस ने पांचो घायलों को गुरुवार के सुबह 9:00 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।